astrosahityalok@gmail.com +91-7233037456

राजीव आचार्य साहित्यमहोपाध्याय उपाधि से सम्मानित

हिंदी दिवस के अवसर पर प्रयागराज में आयोजित हिंदी साहित्य सम्मेलन में ज्योतिषाचार्य एवं वास्तुशास्त्री राजीव आचार्य को साहित्यमहोपाध्याय की मानद उपाधि से अलंकृत किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति अनिल कुमार गुप्ता रहे। इस अवसर पर आचार्य ने हिंदी के महत्व और उसके व्यापक उपयोग पर प्रकाश डालते हुए कहा कि “हिंदी केवल भाषा नहीं, बल्कि राष्ट्र की आत्मा है।”
सम्मेलन में अनेक विद्वानों एवं गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही।

राजीव आचार्य को हिंदी दिवस पर प्रयागराज में आयोजित हिंदी साहित्य सम्मेलन में साहित्यमहोपाध्याय उपाधि से सम्मानित करते हुए मंच पर मुख्य अतिथि और अन्य गणमान्य व्यक्ति।
हिंदी दिवस के अवसर पर प्रयागराज में आयोजित हिंदी साहित्य सम्मेलन में राजीव आचार्य साहित्यमहोपाध्याय उपाधि से सम्मानित।