हिंदी दिवस के अवसर पर हिंदी साहित्य सम्मेलन, प्रयागराज में आयोजित भव्य समारोह में ज्योतिषाचार्य एवं वास्तुशास्त्री राजीव आचार्य को साहित्यमहोपाध्याय की मानद उपाधि से अलंकृत किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि इलाहाबाद उच्च न्यायालय के माननीय न्यायमूर्ति अनिल कुमार गुप्ता रहे।
इस अवसर पर आचार्य ने हिंदी के महत्व और उसके उपयोग पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हिंदी केवल भाषा नहीं बल्कि समाज को जोड़ने और राष्ट्र को एक सूत्र में पिरोने का माध्यम है।
समारोह में कई विद्वानों एवं प्रबुद्धजनों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
