astrosahityalok@gmail.com +91-7233037456

राजीव आचार्य को मिला इंडियन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड – ‘मेरी अयोध्या मेरा रघुवंश’ पुस्तक को मिली ऐतिहासिक उपलब्धि

हाल ही में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में प्रसिद्ध लेखक, ज्योतिषाचार्य एवं वास्तुशास्त्री राजीव आचार्य को उनकी पुस्तक ‘मेरी अयोध्या मेरा रघुवंश’ के लिए इंडियन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान नमस्कार ग्रुप इंडिया द्वारा प्रदान किया गया।

इस अवसर पर राजीव आचार्य ने बताया कि यह पुस्तक केवल एक साहित्यिक रचना नहीं, बल्कि एक आध्यात्मिक एवं पौराणिक कथाओं से जुड़ी मायथोलॉजिकल कृति है, जिसमें भगवान श्रीराम की कथा के साथ-साथ उनके महान पूर्वजों—जैसे महाराज अज, रघु, दिलीप आदि—की कथाओं को भी समाहित किया गया है।

पुस्तक में संवादों, घटनाओं और ऐतिहासिक प्रसंगों पर विशेष ध्यान दिया गया है। इससे पूर्व भी इस पुस्तक के लिए राजीव आचार्य को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा डॉ. शिव मंगल सिंह सुमन पुरस्कार सहित कई प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त हो चुके हैं।

यह उपलब्धि साहित्य, संस्कृति और अध्यात्म के क्षेत्र में राजीव आचार्य के योगदान को एक नई पहचान देती है।