गणेश चतुर्थी का पर्व भारत की आस्था, परंपरा और सामाजिक एकता का प्रतीक है। भगवान गणेश को विघ्नहर्ता और मंगलकर्ता माना जाता है। गणपति उत्सव का महत्व केवल धार्मिक नहीं बल्कि सामाजिक भी है। यह पर्व हमें सामूहिकता, श्रद्धा और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश देता है।
इस विशेष लेख में ज्योतिषाचार्य एवं वास्तुशास्त्री राजीव आचार्य ने गणेशोत्सव के ऐतिहासिक, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक महत्व को विस्तार से बताया है।
