astrosahityalok@gmail.com +91-7233037456

24ghanteonline: आनंदीबेन पटेल ने किया “ मेरी अयोध्या मेरा रघुवंश” पुस्तक का विमोचन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल (Anandiben Patel) ने शुक्रवार को राजीव आचार्य द्वारा रचित पुस्तक “ मेरी अयोध्या मेरा रघुवंश ” का विमोचन किया।

यहां राजभवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष में राज्यपाल ने राजीव आचार्य द्वारा रचित पुस्तक ‘‘मेरी अयोध्या मेरा रघुवंश‘‘ का विमोचन किया। उन्होंने पुस्तक की लोकप्रियता के लिए शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि अपने धार्मिक संदर्भों के चलते यह सुधि पाठकों के लिए संग्रहणीय होगी।

इस अवसर पर पुस्तक के लेखक के साथ डर्मेटोग्लाइफिक्स  सुरभि, अपर आयुक्त ग्रेटर शारदा, बांदा एवं शाहजहाँपुर से आए जनप्रतिनिधि तथा राजभवन के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।https://24ghanteonline.com/anandiben-patel-released-book-meri-ayodhya-mera-raghuvansh/