astrosahityalok@gmail.com +91-7233037456

स्वतंत्र भारत:नकारात्मक ऊर्जा दूर करने के लिए अपनाएं ये प्रभावशाली उपाय – राजीव आचार्य का वास्तु ज्ञान

Swatantra Bharat, 15April 2025, Lucknow, यह भौतिक संसार पंच तत्वों से बना है और इन्हीं तत्वों से घर का निर्माण होता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की हर वस्तु की एक निश्चित दिशा होती है। लेकिन कुछ अनजानी गलतियों की वजह से घर में नकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न हो जाती है और सकारात्मक ऊर्जा की कमी आ जाती है, जिससे घर के सदस्यों के स्वास्थ्य और जीवन के अन्य क्षेत्रों पर असर पड़ता है।

ज्योतिषाचार्य एवं वास्तुशास्त्री राजीव आचार्य के अनुसार, यदि हम निम्नलिखित उपाय अपनाएं, तो नकारात्मक ऊर्जा को दूर किया जा सकता है:

  1. घर की फर्श को प्रतिदिन समुद्री नमक से साफ करें (गुरुवार को नहीं)।
  2. पूजा कक्ष को उत्तर-पूर्व दिशा में रखें और साफ-सुथरा रखें।
  3. घर में बंद घड़ी न रखें।
  4. तुलसी का पौधा लगाएं और दीपक जलाएं।
  5. पूर्व या उत्तर दिशा में पंचमुखी हनुमान जी की तस्वीर लगाएं।
  6. मुख्य द्वार पर शमी का पौधा लगाएं और शनिवार को दीपक जलाएं।
  7. शाम को लोबान जलाकर उसका धुआं फैलाएं।

इन उपायों से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा और घर में सुख-शांति का वातावरण बनेगा।

#VastuTips
#RemoveNegativeEnergy
#PositiveVibesAtHome
#HomeEnergyCleanse
#VastuShastra
#RajeevAcharya
#SpiritualWellness
#HomeHealing
#EnergyBalancing
#TulsiPlantBenefits
#SeaSaltCleaning
#HanumanBlessings
#LobanBenefits
#ShaniRemedies
#AstroVastu
#PeacefulHome
#IndianSpirituality
#HolisticLiving
#AncientWisdom
#VastuRemedies